बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

असद और गुलाम मोहम्मद के शव पहुंचने के बाद प्रयागराज में बढ़ी सुरक्षा 

असद और गुलाम मोहम्मद के शव पहुंचने के बाद प्रयागराज में बढ़ी सुरक्षा 
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

प्रयागराज। बहुचर्चित उमेश पाल की हत्या में शामिल असद और गुलाम मोहम्मद का झांसी में यूपीएसटीएफ के साथ मुठभेड में मारे जाने के बाद शव के यहां पहुंचने पर किसी भी प्रकार के उपद्रव को देखते हुए शहर में  सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गयी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद का तीसरे नंबर का बेटा असद और गुलाम मोहम्मद का गुरूवार को झांसी में यूपीएसटीएफ के साथ हुई मुठभेड में ढेर हो गये। उनके शव को यहां पहुंचने पर किसी प्रकार के उपद्रव के अंदेशा को देखते हुए आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा चौकसी कड़ी कर दी गयी है। जुमे की नमाज अता करने के बाद अंदेशा है कि कुछ उपद्रवी उपद्रव कर सकते हैं।

पुलिस पुराने शहर और मस्जिदों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात किया है। झांसी से असद के शव को यहां लाकर पुश्तैनी करारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस दौरान उप्रदवी उपद्रव कर सकते हैं।  उन्होंने बताया कि कई संवेदनशील क्षेत्रों में भी बड़ी मात्रा में पुलिस को तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार के उपद्रव को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल है और शहर का माहौल किसी भी रूप में खराब नहीं होने दिया जाएगा।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन