टीआरपी डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा पूर्ण बहुमत से चूक गई। हालांकि एनडीए ने कुल 293 सीटें हासिल करके 272 सीटों (बहुमत) का आंकड़ा प्राप्‍त किया है। इसी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्रपति को प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा दे द‍िया है और एक बार फिर से पीएम पद की शपथ लेने वाले है।

दिल्ली के सेंट्रल हॉल में आज एनडीए की एक बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी दलों के शीर्ष नेता, सीएम, सांसद शामिल हुए। बैठक से पहले संसद के परिसर में एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान और भाजपा की नवनिर्वाचित सासंद कंगना रनौत की मुलाकात हुई। दोनों नेता एक-दूसरे से गले मिले और दोनों के बीच थोड़ी देर बातचीत हुई।

बता दें कि राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान एक एक्टर थे। उन्होंने कंगना रनौत के साथ फिल्म “मिले ना मिले हम” में काम किया है और दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 6 बजे पीएम पद की शपथ लेंगे। कंगना ने हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।