Seelampur Murder Case: नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के कुणाल की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में लेडी डॉन जिकरा को गिरफ्तार किया है और तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

अधिकारी ने बताया कि लेडी डॉन जिकरा जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी के लिए बाउंसर के रूप में काम करती थी। न्यू सीलमपुर में शाम साढ़े सात बजे कुणाल की उसके घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर हत्या कर दी गई थी।

कुणाल पर उस समय हमला किया गया था जब वह अपने बीमार पिता के लिए चाय बनाने के वास्ते दूध खरीदने के लिए जा रहा था। कुणाल को निकट स्थित जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।