बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Shah challenges Rahul from Kaushambi Public Meeting -राहुल को शाह की ललकार, कहा मैदान तुम तय कर लो…

Shah challenges Rahul from Kaushambi Public Meeting -राहुल को शाह की ललकार, कहा मैदान तुम तय कर लो…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

आजमगढ़/कौशाम्बी। बीजेपी के फायर ब्रांड लीडर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की जनसभा से एक बार फिर कांग्रेस, गांधी और राहुल पर बेबाक टिपण्णी किया है। श्री शाह ने राहुल की सांसदी बर्खास्त होने पर कहा कुछ लोग लोकतंत्र खतरे में बता रहे हैं, जबकि लोकतंत्र नहीं उनका परिवार खतरे में हैं। गृहमंत्री ने कहा सांसदी पर राहुल गांधी को अदालत में जाना चाहिए। उन्होंने देश की संसद के कीमती वक्त की बलि चढ़ा दी। देश की जनता सब देख रही है वह उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

शुक्रवार को कौशांबी की एक जनसभा से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी में राहुल गांधी को खुली चुनौती दिया। उन्होंने राहुल का नाम लेकर कहा- मैदान तुम तय कर लो, देश में कहीं भी भाजपा वाले दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। राहुल गांधी को अदालत में जाना चाहिए। उन्होंने देश की संसद के कीमती वक्त की बलि चढ़ा दी। देश की जनता सब देख रही है वह उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

जी, जी पर ऐसे किया तंज

शाह बोले सोनिया जी हों, राहुल जी हों या और कोई भी जी हो, जब भी मोदी जी को गाली दी है, तो जनता ने इन गालियों के कीचड़ में कमल को और मजबूत करके खिलाया है। PM मोदी को गाली देने वालों का हश्र बुरा हुआ है। राहुल गांधी के साथ भी यही हुआ। उनकी सांसदी चली गई। अब वे केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। जबकि उनकी सांसदी नियम के तहत गई है। इसी नियम से अब तक 17 नेताओं की सदस्यता जा चुकी है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन