बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों का स्केच किया गया जारी, TRF ने ली हमले की जिम्मेदरी

पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों का स्केच किया गया जारी, TRF ने ली हमले की जिम्मेदरी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों का स्केच जारी किया गया है। केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े- द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश आहत है. वहीं सरकार और जांच एजेंसी एक्शन में है। जांच एजेंसी ने आतंकियों के 3 स्केच जारी किए हैं। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। पूरी दुनिया ने इस घटना की निंदा की है। केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े- द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक प्रॉक्सी आतंकी संगठन है, जिसका गठन 2019 में जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद हुआ था। इसकी शुरुआत एक ऑनलाइन यूनिट के रूप में हुई थी, लेकिन तहरीक-ए-मिल्लत इस्लामिया और गजनवी हिंद जैसे मौजूदा संगठनों के तत्वों को मिलाकर यह तेजी से एक पूरी तरह के आतंकवादी समूह में विकसित हो गया।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन