टीआरपी डेस्क। लोकसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद I.N.D.I.A. ब्लॉक विपक्ष की भूमिका के लिए तैयार है। शनिवार शाम पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद शामिल हुए।

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के अनुसार सोनिया गांधी को निर्विरोध कांग्रेस संसदीय दल चेयरपर्सन चुना गया। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्ताव रखा था। दूसरी ओर, इंडिया ब्लॉक के अन्य दलों ने भी अपने-अपने सांसदों के साथ बैठक कीं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में भी दिल्ली के अशोका होटल में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से नेता प्रतिपक्ष बनने का अनुरोध किया। हालांकि, राहुल ने इसके लिए थोड़ा समय मांगा। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में चुनाव नतीजों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

See also  कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : गहलोत के बाद अब दिग्विजय सिंह की एंट्री

बता दें कि आज खड़गे ने कांग्रेस नेताओं के लिए होटल अशोका में डिनर का आयोजन किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।