सोनिया गांधी

टीआरपी डेस्क। दिल्ली में प्रदूषण के बिगड़े हालात के चलते कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्थाई तौर पर जयपुर शिफ्ट हो रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार वह जयपुर में तब तक रहेंगी, जब तक दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं आता। बता दें कि सोनिया गांधी सांस संबंधित समस्याओं से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि अस्थाई तौर पर ऐसी जगह शिफ्ट हो जाएं, जहां की हवा की गुणवत्ता बेहतर हो।

मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 375 था, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है, जबकि जयपुर का आंकड़ा 72 था, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जो कि अभी विधानसभा चुनाव के प्रचार में लगे हुए हैं, वह मंगलवार को रात में सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

ऐसा पहली बार नहीं है जब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए दूसरे शहर में जाना पड़ा हो। 2020 की सर्दियों में, सोनिया गांधी डॉक्टरों की सलाह पर गोवा गई थीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।