सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान ने लोकसभा से दिया इस्तीफा

टीआरपी डेस्क। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर मंगलवार को संसद सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। वह आजमगढ़ से 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।

इसी के साथ ही, पार्टी के नेता आजम खान ने भी संसद सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव पहली बार यूपी विधानसभा चुनाव में करहल सीट से किस्मत आजमाई थी। अब उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर विधानसभा में विपक्ष की भूमिका निभाने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने 67 हजार 504 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को करहल सीट पर शिकस्त दी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  BREAKING: ये है छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री का फर्जी PA, जो लाॅक डाॅउन में फंसे लोगों के सहयोग के नाम पर करता था ठगी, मुंबई से गिरफ्तार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।