बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनों में विशेष सुविधा, रेलवे ने 49 रेलगाड़ियों में की 15 लाख अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था

त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनों में विशेष सुविधा, रेलवे ने 49 रेलगाड़ियों में की 15 लाख अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। दिवाली और छठ पर दिल्ली से लाखों लोग आगामी 10 दिनों में रेल से घर जाएंगे। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 15 लाख अतिरिक्त सीटों का बंदोबस्त किया है। साथ ही सोमवार से रेलवे स्टेशनों पर टेंट लगने शुरू हो गए हैं।

यात्रियों के लिए विशेष काउंटर

शुक्रवार तक यात्रियों के लिए विशेष काउंटर, शौचालय, बैठने की जगह, सुरक्षा आदि के पुख्ता बंदोबस्त हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार, उत्तर रेलवे द्वारा कुल 70 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई हैं। ये रेलगाड़ियां दोनों तरफ से कुल 771 फेरे लगाएंगी, जिनमें लगभग 12 लाख लोग सफर कर सकेंगे। इनमें से पूर्व दिशा के राज्यों के लिए कुल 62 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई हैं। यह रेलगाड़ियां त्योहारों के दौरान कुल 659 फेरे लगाएंगी।

49 रेलगाड़ियों में 153 अतिरिक्त कोच

इसके अलावा, एक अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक 49 रेलगाड़ियों में 153 अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं। बढ़े हुए कोचों में लगभग 3.5 लाख यात्रियों के लिए सीट उपलब्ध होंगी। अधिकारियों ने बताया कि इस बार दिवाली एवं छठ को ध्यान में रखते हुए अभी से नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली एवं आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। यहां से बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लिए अधिकांश रेलगाड़ियां चलती हैं। यहां पर बड़े टेंट लगाए गए हैं, जहां पर यात्रियों के ठहरने का बंदोबस्त रहेगा। यहां पर उनके टिकट लेने के लिए काउंटर लगाए जा रहे हैं।

त्योहारों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के बंदोबस्त किये जा रहे हैं। इसके साथ ही टिकट की दलाली कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन