बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

निकाय चुनाव में ऐसा रहा बीजेपी का प्रदर्शन, जाने मिली जीत या हार

निकाय चुनाव में ऐसा रहा बीजेपी का प्रदर्शन, जाने मिली जीत या हार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

गुजरात। गांधीनगर के निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। महानगर पालिका के लिए 3 अक्टूबर को हुए चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को एक बार फिर जीत मिली। 5 अक्टूबर की सुबह मतों की गिनती हुई मुख्य मुकाबला बीजेपी-कांग्रेस-आम आदमी पार्टी के बीच रहा,सभी 44 सीटों के लिए काउंटिंग पूरी हो चुकी है और इसमें बीजेपी को 44 सीटों में से 41 सीटों पर बड़ी जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को कुल 2 सीटों पर जीत मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी को महज 1 सीट ही हासिल हुई है।

राज्य चुनाव आयोग (SEC) द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार जीएमसी की कुल 44 सीटों में से भाजपा ने 41 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस को दो और आप को एक सीट मिली। तीन अन्य नगर पालिकाओं देवभूमि-द्वारका जिले के ओखा और भाणवड के अलावा बनासकांठा जिले की थारा नगरपालिका के लिए भी मतगणना हुई। जीएमसी चुनाव की सुबह 9 बजे मतगणना की शुरुआत के बाद से ही भाजपा बढ़त बनाए हुए थी।

https://twitter.com/ANI/status/1445268164611239936?s=20

56.24 प्रतिशत हुई थी वोटिंग

गौर हो कि गुजरात में गांधीनगर नगर निगम चुनाव में रविवार को हुए मतदान का अंतिम आंकड़ा 56.24 प्रतिशत रहा था, मुकाबला त्रिकोणीय था, जिसमें आप पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों बीजेपी और कांग्रेस के अलावा एक ठोस प्रयास कर रही थी। ये चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा हाल ही में विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद हुए हैं। गांधीनगर में कुल 161 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर और आप ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन