नई दिल्ली। वायुसेना के लापता विमान एएन-32 को खोजने के लिए लड़ाकू विमान सुखोई और स्पेशल आॅप्स विमान सी-130 हरक्यूलिस विमान को रवाना किया गया है। तो वहीं अपुष्ट सूत्रों से पता चला है कि एएन-32 विमान चीन की सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह विमान जोरहाट से दिन में 12.25 बजे उड़ा था, आखिरी बार उससे दोपहर 1 बजे संपर्क हुआ था। इसके बाद से ही उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विमान में 8 क्रू मेंबर और 5 यात्री सवार हैं।

विमान को खोजने के लिए सुखोई एसयू-30 एमकेआई और सी-130 हरक्यूलिस विमान का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले भी सुखोई एसयू-30 एमकेआई कर्नाटक में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के मलबे को खोजने के लिए प्रयोग किया गया था।

इसके लिए भारतीय वायुसेना के बरेली एयरबेस से 2 सुखोई विमानों ने उड़ान भरी थी। इसके बाद उस बेल हेलीकॉप्टर के मलबे को खोज निकाला था। उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि विमान की तलाश जारी है। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने का आग्रह किया है।

See also  बड़ी खबर- सुप्रीम कोर्ट पटाखों पर लगे प्रतिबंध को हटाया

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।