बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट ने दी नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किये सारे केस

सुप्रीम कोर्ट ने दी नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किये सारे केस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान देने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उच्चत्तम न्यायलय ने नूपुर शर्मा पर देशभर में दर्ज सभी केस दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने जांच पूरी होने तक उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह अदालत पहले ही याचिकाकर्ता के जीवन और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे का संज्ञान ले चुकी है, हम निर्देश देते हैं कि नूपुर शर्मा के खिलाफ सभी प्राथमिकी को ट्रांसफर किया जाए और दिल्ली पुलिस को जांच के लिए जोड़ा जाए।

इस आदेश को जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने ये आदेश ज़ारी किया है। बता दें कि इसी बेंच ने नुपूर शर्मा के खिलाफ सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि नूपुर शर्मा ही इस मामले में अकेले दोषी हैं।

9 राज्यों में दर्ज है FIR

नूपुर शर्मा की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया था कि उनके खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर 9 एफआईआर दर्ज हैं और उन सभी को एक ही जगह ट्रांसफर कर दिया जाए ताकि देश के अलग-अलग शहरों में उन्हें यात्रा न करनी पड़े। नूपुर शर्मा के वकील मनिंदर सिंह ने कहा था कि उनकी मुवक्किल की जान को खतरा है और तमाम जगहों से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। इस पर अदालत ने कहा था कि हम आपके कानूनी विकल्पों को बरकरार रखना चाहते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन