उत्तर प्रदेश : राज्य के कासगंज में पुलिस थाने के अंदर 22 साल के एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है युवक ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली है और दूसरी ओर युवक के रिश्तेदार पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते नज़र आ रहे हैं। घटना के बाद 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल युवक को एक लड़की के अपहरण और जबरन शादी के मामले में मंगलवार को पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाया गया था। युवक का नाम अल्ताफ बताया जा रहा है। कासगंज आर. पी. बोत्रे ने बताया कि युवक थाने में टॉयलेट उपयोग करने की बात कहकर गया लेकिन कुछ देर बाद जब वह नहीं लौटा तो पुलिसकर्मी टॉयलेट के अंदर गए तो वह बेहोश पड़ा हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने कहा, “अल्ताफ ले एक काली जैकेट पहनी हुई थी और ऐसा लगता है कि उसने जैकेट के हुड से जुड़ी रस्सी को टॉयलेट में एक नल से बांध कर खुद का गला घोंटने की कोशिश की। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां 5-10 मिनट के अंदर उसकी मौत हो गई।”
रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।
More by Rverma

