बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Indo Nepal border : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर दिखे संदिग्ध ड्रोन, बॉर्डर पर हाई अलर्ट

Indo Nepal border : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर दिखे संदिग्ध ड्रोन, बॉर्डर पर हाई अलर्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली/मधुबनी। भारत-नेपाल सीमा के कमला बीओपी इलाके में देर रात करीब 15 से 20 की संख्या में ड्रोन देखे गए। ड्रोन उत्तर से पूरब की तरफ भारतीय क्षेत्र से आकर दोबारा पश्चिम से उत्तर नेपाल की ओर वापस चले गए। इधर, बॉर्डर सुरक्षा बलों ने भी आकाश में ड्रोन जैसा प्रकाशवान एक्यूपमेंट देखे जाने की पुष्टि की है।

एसएसबी 48वीं के उप कमांडेंट विवेक ओझा ने बताया कि सोमवार देर रात को आकाश में उत्तर-पूरब स्थित कमला बीओपी की ओर से 15-20 ड्रोन जैसा एक्युपमेंट उड़ते देखा गया है। जो भारतीय क्षेत्र से पूरब से पश्चिम होते हुये नेपाल के उत्तर की ओर वापस चला गया। जानकी नगर बीओपी के निकट जवानों ने वापस जाते देखा गया।

उन्होंने बताया कि नेपाल सुरक्षा बल से भी इस उड़ते एक्यूपमेंट के बारे में पूछताछ की गई। लेकिन, नेपाल के अधिकारी भी किसी तरह के प्रयोग से इंकार किया है। अधिकारी ने बताया कि घटनाक्रम की सूचना दिल्ली एयरफोर्स और दरभंगा एयरफोर्स को दे दी गई है। बॉर्डर पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। जवान इस घटना पर पूरी निगाहें बनाए हुए है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन