टीआरपी डेस्क। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह एफआईआर दर्ज करने के बाद से ही फरार चल रहे थे। उन्हें आखिरी बार लखनऊ में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ देखा गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिभव कुमार को सीएम आवास से डिटेन किया गया है। उन्हें सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर पता लगाएगी कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के अंदर ही थे या कही और जाकर छिप गए थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।