यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए- स्वाति मालीवाल

टीआरपी डेस्क। अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल को परेशान करने का आरोप लगा है। इसे संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने तलब किया है। विभव कुमार को शुक्रवार सुबह 11 बजे एनसीडब्ल्यू के दिल्ली कार्यालय में बुलाया गया है।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट का मुद्दा गरमाया हुआ है। हालांकि अब तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।