TRP डेस्क : इस बार गणतंत्र दिवस की झांकी के अवसर पर दिल्ली जनपथ के परेड समारोह में काशी के बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर की झांकी भी देखने को मिलेगी। वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ दरबार द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक होने के साथ साख विश्व भर में आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस बार दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में यूपी की ओर से शामिल होने वाली झांकी में काशी विश्वनाथ दरबार सहित मां गंगा भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगी।

इस वर्ष देशवासी काशी विश्वनाथ के दर्शन गणतंत्र दिवस समारोह की झांकी में कर पाएंगे। इस बार दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय और पंजाब राज्यों की झांकी प्रदर्शित की जाएंगी। इनके साथ ही केंद्र की 9 झांकिया भी इस बार राजपथ पर देखने को मिलेंगी। केंद्र की समिति ने इन झांकियों को चयनित किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।