अपने बच्चों का रखें ख्याल... भारत में हुई मंकीपॉक्स की एंट्री!

टीआरपी डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 5 साल की एक बच्ची में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद एहतियातन जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची खुजली से परेशान थी और इसके शरीर पर चक्कतों भी पड़ रहे थे।

चिकित्सकों की मानें तो बच्ची को स्वास्थ्य संबंधी कोई दूसरी समस्या नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि न ही वह और न उसके कोई करीबी रिश्तेदार पिछले एक महीने के दौरान विदेश यात्रा पर गए हैं।

बच्ची के शरीर से लिए सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं, जहां से 24 घंटे में इसकी रिपोर्ट आएगी। उन्होंने कहा कि बच्ची को फिलहाल आइसोलेट कर दिया गया है। उसके शरीर में दिख रहे ये लक्षण किसी अन्य बीमारी के भी हो सकता है, मगर सतर्कता बरतते हुए जांच करवाई जा रही है।

क्या हैं मंकीपॉक्स के लक्षण

मंकीपॉक्स एक दुर्लभ बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इनमें बुखार, सिर दर्द, ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द, कमर दर्द, थकान और सूजी हुई लिम्फ नोड्स शामिल हैं। संक्रमण के बाद चेहरे पर दाने उभरने लगते हैं, जो शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल जाते हैं। ये लक्षण संक्रमण के 5वें दिन से 21वें दिन तक आ सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।