बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Terror Attack: जम्मू कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, सेना ने पहलगाम हमले के आतंकी आदिल का घर बम से उड़ाया, आसिफ के घर पर चला बुलडोजर

Terror Attack: जम्मू कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, सेना ने पहलगाम हमले के आतंकी आदिल का घर बम से उड़ाया, आसिफ के घर पर चला बुलडोजर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पहलगाम। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने शुक्रवार को पर्यटकों पर हमले में शामिल आतंकी आदिल हुसैन थोकर के घर को बम से उड़ा दिया। धमाके में घर तबाह हो गया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हमले में शामिल दूसरे आतंकी आसिफ शेख के त्राल स्थित घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।

पहलगाम की ​बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में आतंकी आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख भी शामिल था। दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं। दोनों पर पहलगाम हमले की साजिश रखने और उसे अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद करने का आरोप है। हमले के बाद से दोनों फरार हैं।

आतंकी आदिल हुसैन थोकर का घर अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में है। वहीं दूसरे आतंकी आसिफ शेख का घर दक्षिण कश्मीर के त्राल में घर है। दोनों की तलाश जारी है। आसिफ शेख और आदिल ठोकेर के घर सर्च ऑपेरशन चल रहा था।

सुरक्षा बलों को शुक्रवार को आदिल के घर में संदिग्ध बॉक्स मिला। सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए आदिल ठोकर के घर को विस्फोट से उड़ा दिया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आसिफ शेख के घर को बुलडोजर से गिरा दिया।

पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग

आदिल ने 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर से घुसकर पाकिस्तान की यात्रा की थी। पाकिस्तान में उसने टेरर कैम्प में ट्रेनिंग ली थी। पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटा था। आसिफ शेख कश्मीर का स्थानीय है। आसिफ लश्कर के लिए काम करता है। सर्च टीम ने बताया कि आतंकी के घर में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। दोनों लश्कर-ए-तैयबा के से जुड़े हैं।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन