बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Republic Day 2022 : गणतंत्र दिवस पर हो सकता है आतंकी हमला, IB ने किया अलर्ट जारी

Republic Day 2022 : गणतंत्र दिवस पर हो सकता है आतंकी हमला, IB ने किया अलर्ट जारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

TRP डेस्क : IB ने किया अलर्ट जारी कर गणतंत्र दिवस पर देश के अंदर आतंकी हमले की संभावनाएँ जताई है। IB ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी चुनावी राज्यों के साथ-साथ महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में आतंकवादी हमले की कोशिश की हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खालिस्तान लिबरेशन फोर्स भारत के बड़े नेताओं और VVIP को निशाना बनाने का षड़यंत्र रच रहा है और ये षड़यंत्र पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की छत्रछाया में किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि दहशतगर्द भीड़-भाड़ वाले इलाकों जैसे बाजार, मॉल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों को भी निशाना बना सकते हैं। आईबी ने इसके संबंध में अलर्ट जारी कर दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए कहा है।

IB ने कहा है कि गणतंत्र दिवस के दिन देश में आतंकी हमला हो सकता है। आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए किसी हवाई प्लेटफार्म जैसे पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएन, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, छोटे एयरक्राफ्ट या एयरक्राफ्ट पैराजंपिंग का उपयोग किया जा सकता है। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 1 महीने के लिए ड्रोन सहित कोई भी हवाई वस्तु उड़ाने पर रोक लगा दी है। साथ ही दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है। यह आदेश आगामी 15 फरवरी तक लागू रहेगा।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन