बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में अब सीसीटीवी कैमरों से होगी आतंकियों की निगरानी 

जम्मू-कश्मीर में अब सीसीटीवी कैमरों से होगी आतंकियों की निगरानी 
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

श्रीनगर। जम्मू -कश्मीर में राष्ट्र विरोधी तत्वों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे जमीनी निगरानी की जाएगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली के कार्यान्वयन का उद्देश्य लोगों और केंद्र शासित प्रदेश के आगंतुकों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित करने का मकसद केंद्र शासित प्रदेश के लोगों और यहां आने वालों को सुरक्षित माहौल देना है। समूचे जम्मू-कश्मीर में सीसीटीवी निगरानी परियोजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि इससे लोगों का मनोबल बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से हम जमीनी स्तर पर चौबिसों घंटे निगरानी रख पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके जरिए हम लोगों को आगाह कर पाएंगे, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और यह राष्ट्रविरोधी तत्वों व अपराधियों को पकड़ने में भी मददगार होगा। 

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन