टीआरपी डेस्क। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में अयोग्य करार दी गई विनेश फोगाट को मेडल मिलेगा या नहीं, इस पर आज रात फैसला हो जाएगा। ओलंपिक में कुश्ती प्रतियोगता में 50 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा आंका गया था, जिसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया।

अब इसी फैसले का विनेश ने विरोध किया और इसके खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में केस दर्ज किया है। अब इस पर आज रात 9 बजकर 30 मिनट पर फैसला आ जाएगा।

विनेश फोगाट का कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में केस लड़ने के लिए IOA ने पूर्व सॉलिसिटर जनरल और वरिष्ठ वकील साल्वे को नियुक्त किया है। अब हरीश साल्वे पर केस जीतकर विनेश को मेडल दिलवाने की उम्मीदे हैं।

See also  BJP नेता बृजभूषण ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना… तो कांग्रेस का फूटा गुस्सा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।