बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

रिश्तों की मर्यादा को किया तार-तार! बहन से अवैध संबंध की ख्वाहिश में चचेरे भाई ने की प्रेमी की हत्या, शव को…

रिश्तों की मर्यादा को किया तार-तार! बहन से अवैध संबंध की ख्वाहिश में चचेरे भाई ने की प्रेमी की हत्या, शव को…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अगरतला। त्रिपुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत, रिश्तों और सामाजिक मूल्यों को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल यहां एक युवक ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ अवैध संबंध बनाने की इच्छा में उसके प्रेमी की निर्दयता से हत्या कर दी और शव को आइसक्रीम फ्रीजर में छिपा दिया।

क्या है पूरा मामला?

पश्चिम त्रिपुरा जिले के बांकुमारी इलाके की रहने वाली 20 वर्षीय युवती एक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। इसी युवती का चचेरा भाई, जो बांग्लादेश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुका है, उससे एकतरफा प्रेम करता था और शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा रखता था। जब उसे लगा कि युवती का प्रेमी उसकी मंशा में बाधक है, तो उसने साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी।

कैसे रची गई हत्या की साजिश?

8 जून को आरोपी युवक ने अपने एक रिश्तेदार के घर दक्षिण इंदिरानगर में युवती के प्रेमी को बुलाया। वहां पहले से मौजूद तीन अन्य लोगों की मदद से युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को ट्रॉली बैग में भरकर छिपा दिया गया।

शव को ठिकाने लगाने में माता-पिता भी शामिल

अगले दिन आरोपी ने अपने माता-पिता को फोन कर अगरतला बुलाया और कहा कि ट्रॉली बैग को गंडाचेरा ले जाएं। माता-पिता ने उस बैग को गंडाचेरा स्थित अपनी दुकान के आइसक्रीम फ्रीजर में छिपा दिया।

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी

पीड़ित परिवार द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने जांच शुरू की और सबसे पहले चचेरे भाई को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने फ्रीजर से शव बरामद किया।

अब तक इस मामले में आरोपी, उसके माता-पिता और तीन अन्य सहयोगियों सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन