बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Cyclone Biparjoy: तीन दिन पहले ही दिखने लगा बिपरजॉय का रौद्र रूप, गुजरात तट की ओर तेजी से बढ़ा साइक्लोन

Cyclone Biparjoy: तीन दिन पहले ही दिखने लगा बिपरजॉय का रौद्र रूप, गुजरात तट की ओर तेजी से बढ़ा साइक्लोन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Cyclone Biparjoy Today : चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय अब अपना रौद्र रूप अपनाने लगा। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। चक्रवातीय तूफान में बदलने के बाद से यह भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है। लेकिन तीन पहले ही गुजरात में इसका असर दिखना शुरू हो गया है। सौराष्ट्र और कच्छ के तट पर तेज हवाएं चलने लगी हैं।

बिपरजॉय के 15 जून की दोपहर के आसपास मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच सौराष्ट्र, कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों को पार करने की संभावना थी। लेकिन तीन पहले ही गुजरात में इसका असर दिखना शुरू हो गया है। सौराष्ट्र और कच्छ के तट पर तेज हवाएं चलने लगी हैं। वही 15 जून तक हवा की गति 125-135 किमी प्रति घंटे से 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के साथ तूफान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। गुजरात के साथ ही महाराष्ट्र और केरल में भी समुद्र तट में ऊंची-ऊंची लहरे उठने लगी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात में येलो अलर्ट जारी किया है।

तूफान का असर राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई दक्षिणी राज्यों में दिखाई दे रहा है। आईएमडी ने यह भी कहा कि गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों के तटीय क्षेत्रों में बिपरजॉय का प्रभाव अधिक है। मौसम विभाग ने मछुआरों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए अगले कुछ दिनों तक अरब सागर में न जाने की सलाह दी है।

वलसाड के जिला प्रशासन ने सुरक्षा उपाय के तौर पर 14 जून तक पर्यटकों के लिए लोकप्रिय तीथल समुद्र तट को बंद कर दिया है।वलसाड के तहसीलदार टीसी पटेल ने कहा, हमने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। उनके लिए शेल्टर बनाए गए हैं और हमने 14 जून तक तीथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है।

मुंबई में फ्लाइट पर असर

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, भले ही अभी तीन दिन का सयम है लेकिन इसका असर अभी से ही दिखने लगा है। सोमवार (12 जून) को मुंबई के तट पर तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके असर से समुद्र से ऊंची लहरें उठकर किनारे से टकराने लगी हैं। ऐसे दृश्य केरल के तिरुवनंतपुरम से भी सामने आएं हैं, जिनके वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किए हैं। मुंबई में बीती रात से चल रही तेज हवाओं और बारिश की वजह एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित हुई है। बीती रात से कई फ्लाइट या तो रद्द किए गए या डाइवर्ट किए गए हैं। अभी फ्लाइट लैंड और टेक ऑफ़ कर रही है पर देरी देखने को मिल रही है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन