बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

West Bengal Election 2026:बंगाल में आखिरी दांव: वोटिंग के बीच BJP प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश; कई जिलों में बवाल

West Bengal Election 2026:बंगाल में आखिरी दांव: वोटिंग के बीच BJP प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश; कई जिलों में बवाल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज सत्ता की अंतिम जंग छिड़ी है। दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के दौरान कई जिलों से भारी हिंसा और झड़प की खबरें आ रही हैं। दक्षिण 24 परगना के बसंती में भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है, वहीं नादिया में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

बसंती में BJP प्रत्याशी पर हमला, गूंजे जय बांग्ला के नारे

बता दें कि दक्षिण 24 परगना के बसंती इलाके में बूथ नंबर 76 का दौरा करने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार पर हमला हुआ है। विकास सरदार का आरोप है कि हमलावरों ने न केवल उनके वाहन को निशाना बनाया, बल्कि उनके सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की।

विकास सरदार ने मीडिया से बातचीत में अपना दर्द साझा करते हुए कहा उन्होंने मुझे बुरी तरह पीटा और 'जय बांग्ला' के नारे लगाते हुए गाली-गलौज की। जब एक उम्मीदवार ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता कैसे निडर होकर वोट डालेगी?

नादिया में अंधेरे का फायदा उठाकर हमला

वहीं नादिया जिले के शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र में भी माहौल गर्माया हुआ है। वार्ड नंबर 16 (स्टीमर घाट) में बूथ नंबर 221 पर बने भाजपा के चुनावी कैंप को निशाना बनाया गया है। आरोप है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने कैंप में तोड़फोड़ की, जिससे सुबह वोटिंग शुरू होने से पहले ही इलाके में दहशत फैल गई।

दूसरे चरण का पूरा गणित: 142 सीटों पर महासंग्राम

गौरतलब है कि आज बंगाल के 8 जिलों की 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। कुल 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत आज EVM में कैद हो जाएगी। बता दें कि 23 अप्रैल को हुए पहले चरण (152 सीटें) में 92% से ज्यादा रिकॉर्ड मतदान हुआ था। आज कोलकाता, हावड़ा, नादिया और उत्तर-दक्षिण 24 परगना जैसे अहम जिलों में वोटिंग हो रही है।

चुनौतीपूर्ण हालात और प्रशासन का दावा

हंगामे और हिंसा की खबरों के बीच चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। संवेदनशील इलाकों में CRPF की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं। हालांकि, जिस तरह से उम्मीदवारों को निशाना बनाया जा रहा है, उसने प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रहा है।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन