बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Video : ‘अग्निपथ’ से भड़की ‘विद्रोह’ की अग्नि! युवाओं ने फिर फूंकी ट्रेनें, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले…

Video : ‘अग्निपथ’ से भड़की ‘विद्रोह’ की अग्नि! युवाओं ने फिर फूंकी ट्रेनें, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पटना। केंद्र सरकार की ओर से अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना में युवाओं की भर्ती को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी कड़ी में अग्निपथ योजना को लेकर शुक्रवार को भी युवाओं का विरोध जारी है।

सेना भर्ती का ज्यादातर विरोध बिहार में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह युवाओं ने बिहार के समस्तीपुर और लखीसराय में ट्रेन में आग लगा दी। युवाओं की भीड़ ने कई एसी कोच को आग के हवाले कर दिया। आज सुबह युवाओं ने उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की।

बता दें कि गुरुवार को भी अग्निपथ योजना के विरोध में कई राज्यों के युवाओं में उबाल देखने को मिला था। कई जगह आगजनी हुई थी, रेल और सड़क मार्ग को रोका गया था।

https://twitter.com/capt_ivane/status/1537628521069449217?s=20&t=r1Iw6CHDaIuhM8vXQPIT6w

छोड़े गए आंसू गैस के गोले

इसके अलावा दिल्‍ली-हावड़ा रेल रूट पर पड़ने वाले आरा में भी उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां भीड़ ने रेलवे स्‍टेशन पहुंचकर तोड़फोड़ की और आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया। प्‍लेटफॉर्म में भी तोड़फोड़ की गई है। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने सभी को वहां से खदेड़ा। भीड़ को कंट्रोल से बाहर होता देख आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन