बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

BIG NEWS : अपने साथ हो रही बदतमीज़ी का विरोध करने पर छात्रा के सर पर कांच की बोतल से वार

BIG NEWS : अपने साथ हो रही बदतमीज़ी का विरोध करने पर छात्रा के सर पर कांच की बोतल से वार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कानपुर : शहर के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र से छेड़खानी का विरोध करने के कारण छात्रा पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। हुआ कुछ यूँ कि यहाँ एक छात्रा के साथ नशे में धुत्त एक युवक ने छेड़खानी करने की कोशिश की जिसका विरोध छात्रा ने किया जिसके बाद कारण युवक ने छात्रा के सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया। कांच की बोतल से चोट लगने के कारण छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई जिसके बाद वहाँ उपस्थित लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

दरअसल गुजैनी ए ब्लॉक में रहने वाले गोविंद नगर थाना क्षेत्र के निवासी बिजनेसमैन विजय लालवानी की 21 वर्षीय बेटी बी.कॉम थर्ड ईयर की छात्रा है, जो बाजार से सामान लेकर घर वापस लौट रही थी। इस बीच एक नशेबाज युवक ने सुनसान रास्ते पर छात्रा को अकेला देख उसके साथ बदतमीजी कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका लड़की ने विरोध किया तो उस पर पी रहे शराब की बोतल लड़की के सर पर मार दी जिससे लड़की के सर पर गंभीर चोटें आईं और लड़की बुरी तरह घायल हो गई। यह सब देख पास ही खड़े लड़के मनोज ने उस लड़की के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी युवक ने उस लड़के पर भी उसी कांच की टूटी बोतल से हमला कर दिया, जिससे मनोज भी बुरी तरह जख्मी हो गया। आस पास बने घरों में रहने वाले लोग छात्रा व लड़के की आवाज सुनकर घर से बाहर आए तो मामला समझ में आया। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की तो नशेबाज आरोपी युवक को भाग निकला। इसके बाद लोगों ने दोनों घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया। जहां छात्रा के सिर पर 11 टांके तो वहीं मनोज सिर पर 4 टांके लगे हैं। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर पूछताछ की व जल्द से जल्द नशेबाज युवक को पकड़कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन