The Great Khali Joins BJP

TRP डेस्क : पूर्व WWE रेसलर द ग्रेट खली भाजपा में शामिल हो गए हैं। चुनावी सुगबुगाहट के बीच खली ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुँच कर भाजपा में सदस्यता ली है। द ग्रेट खली का वास्तविक नाम दिलीप सिंह राणा है वे 49 वर्ष के हैं। खली 2007 में विश्व हैवीवेट चैंपियन बन चुके हैं। 7 फूट 1 इंच लम्बे खली ने 2006 में WWE में भारत का नाम किया। डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी सफलता के कारण, द ग्रेट खली ने मैकग्रुबर, गेट स्मार्ट और एडम सैंडलर-स्टारर द लॉन्गेस्ट यार्ड जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में कैमियो किया। वह रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। इन सबके बाद अब खली ने अपनी राजनैतिक पारी खेलने की तैयारी की है जिसके लिए उन्होंने कमल को चुना है।]

सदस्यता लेने के बाद खली ने कहा कि “मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं… मुझे लगता है कि देश के लिए पीएम मोदी का काम उन्हें सही प्रधानमंत्री बनाता है। इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न देश के विकास के लिए उनके शासन का हिस्सा बनूं। मैं भाजपा की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हुँ।”

See also  मरवाही उपचुनाव : जब भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार के दौरान मंच पर बैठे दिखे जनता कांग्रेस के नेता आरके राय, JCCJ प्रवक्ता ने ये कहा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर