बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

'दुनिया का सबसे भारी बोझ' : मणिपुर आतंकी हमले में शहीद हुए कर्नल के 8 साल के बेटे अबीर को सोशल मीडिया में दे रहे श्रद्धांजलि

'दुनिया का सबसे भारी बोझ' : मणिपुर आतंकी हमले में शहीद हुए कर्नल के 8 साल के बेटे अबीर को सोशल मीडिया में दे रहे श्रद्धांजलि
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। मणिपुर में हुए आतंकी हमले में अपने परिवार और चार अन्य सैनिकों के साथ ड्यूटी के दौरान शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

इसी बीच सोशल मीडिया पर देश भर से लोग अधिकारी की पत्नी अनुजा और आठ साल के बेटे अबीर की हत्या पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार के लिए हजारों की संख्या में लोग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचे। त्रिपाठी के माता-पिता ने उनका अंतिम संस्कार किया।

https://twitter.com/majorgauravarya/status/1460223823983230981?s=20

नन्हें अबीर को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके कास्केट की तस्वीर साझा करते हुए इसे 'दुनिया का सबसे भारी बोझ' (The heaviest coffin) करार दिया।

जम्मू कश्मीर के एक पुलिस अधिकारी ताहिर अशरफ ने लिखा, "दुनिया का सबसे भारी बोझ' (The heaviest coffin), अगर यह भी आपको अंदर से नहीं हिला सकता, तो कुछ नहीं हिला सकता! मणिपुर में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और 10 साल के बेटे को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

https://twitter.com/Tahir_A/status/1460158879828824064?s=20

मेजर गौरव आर्य ने लिखा, "हर सैनिक जंग में अपनी जान गंवाने के लिए तैयार रहता है, लेकिन यह अलिखित नियम होता है...परिवारों को निशाना नहीं बनाया जाएगा. उन्होंने इस नियम को तोड़ा है. उन्होंने उसकी पत्नी और 8 साल के बेटे को भी मार डाला. असल राइफल्स के शहीद जवानों और कर्नल विप्लव त्रिपाटी को मेरी श्रद्धांजलि."

https://twitter.com/major_pawan/status/1460102301058699267?s=20


उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने "शोक संतप्त परिवारों" के प्रति "गहरी संवेदना" व्यक्त की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की जाती है. परिवार और बच्चे को निशाना बनाना कायरता का कृत्य है और यह बहुत ही गिरी हुई हरकत है."


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शेक जताया था. उन्होंने लिखा, "मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं. मैं सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं. उनके ​बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा. मेरी संवेदनाए इस मुश्किल घड़ी में परिवारों के साथ हैं."

https://twitter.com/narendramodi/status/1459488175819091971?s=20


Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन