बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

पायलट को पीटकर हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर लूट कर ले गए बदमाश

पायलट को पीटकर हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर लूट कर ले गए बदमाश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। मेरठ में पहली बार हेलीकॉप्टर लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 10 मई 2024 को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी पर 10-15 बदमाश जबरन घुस आए और हेलीकॉप्टर के पुर्जे खोलकर ट्रक में लादने लगे। पायलट और कर्मचारियों के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें जमकर पीटा। पायलट को धमकी दी गई कि अगर वह चुप नहीं रहा तो उसकी टांगे काट दी जाएंगी। इसके बाद, बदमाश राजस्थान नंबर के 16-टायर ट्रक पर हेलीकॉप्टर को लादकर फरार हो गए।

जानें कैसे हुई यह लूट?

पायलट रवींद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी मेरठ एयरस्ट्रिप पर हेलीकॉप्टर मेंटेनेंस के लिए भेजती है। कंपनी का एक हेलीकॉप्टर VT TTBB मेरठ में था। 10 मई को मैकेनिक ने पायलट को फोन कर बताया कि परतापुर हवाई पट्टी पर खड़ा हेलीकॉप्टर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ा जा रहा है।

रवींद्र सिंह जब मौके पर पहुंचे तो बदमाश हेलीकॉप्टर के पुर्जों को खोल रहे थे। पायलट ने विरोध किया, लेकिन बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और हेलीकॉप्टर को ट्रक में लादकर ले गए। पायलट का आरोप है कि पुलिस और एविएशन अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

रवींद्र सिंह ने घटना के तीन महीने बाद एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी विपिन ताडा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिरकार घटना के तीन महीने बाद शिकायत क्यों की गई।

पुलिस ने बनाई जांच टीम

सीओ ब्रह्मपुरी ने बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, जिसमें शिकायत में देरी का कारण भी शामिल है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन