बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की असली वजह आई सामने, पायलट की आखिरी चेतावनी भरा मैसेज, कहा…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की असली वजह आई सामने, पायलट की आखिरी चेतावनी भरा मैसेज, कहा…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 275 लोगों की जान लेने वाले इस दर्दनाक हादसे की असली वजह अब सामने आने लगी है और ये वजह है तकनीकी गड़बड़ी और इंजन फेल होना, जिसे पायलट सुमित सभरवाल ने अपनी आखिरी कॉल में साफ शब्दों में बताया।

पायलट का अंतिम संदेश: "मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा, पावर कम हो रही है"
जांच एजेंसियों के हाथ लगे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) रिकॉर्डिंग में पायलट की जो आखिरी आवाज दर्ज हुई, वो रोंगटे खड़ी कर देने वाली है।
“मेडे… मेड… थ्रस्ट नहीं मिल रहा… प्लेन उठ नहीं रहा… नहीं बचेंगे।” ये महज 4 से 5 सेकंड की कॉल उस खौफ की तस्वीर पेश करती है, जब कॉकपिट में बैठे लोग मौत से कुछ ही सेकंड दूर थे। इस संदेश ने साबित कर दिया कि हादसा किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ, जो एक पल में सब कुछ खत्म कर गया।

मेडिकल कॉलेज पर गिरा मलबा, 34 की मौके पर मौत

विमान का मलबा बी.जे. मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल इमारत पर गिरा। हादसे के वक्त इमारत में 60 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें से 34 की जान मौके पर ही चली गई। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पतालों में भर्ती हैं।

अब तक का आंकड़ा: 275 की मौत, सिर्फ एक बचा

इस फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 12 क्रू मेंबर शामिल थे।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, सिर्फ एक यात्री की जान बची है।

कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 275 हो चुकी है (विमान के 241 यात्री और मेडिकल हॉस्टल के 34 लोग)।

टेकऑफ के 49वें सेकंड में हुआ हादसा

अहमदाबाद एयरपोर्ट के CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुआ वीडियो सामने आया है, जिसमें टेकऑफ के महज 49 सेकंड बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त होते देखा जा सकता है।

DNA पहचान जारी, परिजनों की आंखों में इंतज़ार

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में डीएनए सैंपलिंग का काम तेजी से जारी है।

अब तक 220 लोगों के डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं, और 7 शवों की पहचान हो चुकी है।

कुछ परिजन अभी तक सैंपल देने नहीं पहुंचे हैं, जिसकी वजह से कुछ शवों की पहचान बाकी है।

अस्पताल परिसर में पुलिस की सख्त निगरानी है, और केवल अधिकृत लोगों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

पीएम मोदी ने दौरा किया, 8 एजेंसियां जांच में जुटीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह घटनास्थल और सिविल अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की।

वहीं हादसे की जांच में 8 बड़ी एजेंसियां शामिल हो चुकी हैं:

NIA, गुजरात पुलिस, AAIB, DGCA, UK-AAIB, NTSB (USA), FAA

ये सभी तकनीकी, सुरक्षा, और आपराधिक पहलुओं से जांच कर रही हैं।

परिजन बोले: हमारे बच्चे गए, पर सच्चाई सामने आनी चाहिए

हादसे में जान गंवाने वाले यात्री रॉजर क्रिश्चियन के माता-पिता ने कहा, "हम अपने बेटे और बहू को खो चुके हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि ऐसा हादसा फिर किसी और के साथ न हो। सरकार से अपील है कि जो भी दोषी हो, उसे बख्शा न जाए।"

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन