बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

ग्लोबल मंदी आने का खतरा बढ़ा, चार लाख करोड़ डॉलर की आ सकती है गिरावट, सभी देशों को तुरंत उठाने होंगे कदम : IMF

ग्लोबल मंदी आने का खतरा बढ़ा, चार लाख करोड़ डॉलर की आ सकती है गिरावट, सभी देशों को तुरंत उठाने होंगे कदम : IMF
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिजनेस डेस्क। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने कैलेंडर वर्ष 2023 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए अपने पूर्वानुमान को एक बार फिर घटाते हुए कहा है कि 2026 तक विश्व अर्थव्यवस्था में चार लाख करोड़ डॉलर की गिरावट आ सकती है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जिवा ने बृहस्पतिवार को जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैश्विक आर्थिक वृद्धि में गिरावट की आशंका जताई।

जॉर्जिवा ने कहा, ‘‘चीजों के बेहतर होने के पहले और खराब होने की आशंका अधिक दिख रही है।'' उन्होंने कहा कि आईएमएफ वैश्विक आर्थिक वृद्धि के अनुमान को पहले ही तीन बार कम कर चुका है। इसके वर्ष 2022 में घटकर 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था लेकिन अब इसके 2.9 प्रतिशत ही रह जाने की संभावना बनती दिख रही है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन