टीआरपी डेस्क। एक गांव में मक्खियां तलाक का कारण बन रही है। और तो और कई लोगों के घर टूटने के कगार पर है। जी हां उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

दरअसल यहां के कुछ गांवों में मक्खियों के कारण लोग बहुत परेशान हैं। ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि इन मक्खियों की वजह से गांव के युवकों की शादी नहीं हो रही है और जो शादीशुदा लोग हैं उनकी पत्नियां मक्खियों से परेशान होकर मायके चली गई हैं। वो वापस गांव आने को तैयार नहीं हैं, इससे रिश्ता टूटने की नौबत आ गई है। गांव के लोग मक्खियों से छुटकारा दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

मक्खियों के कारण परेशान गांव के लोग

बता दें कि हरदोई में कई गांवों के लोग मक्खियों के कारण परेशान हैं। इन गांवों में 5,000 से ज्यादा लोग रहते हैं। उनका नहाना-धोना, खाना-पीना, उठना-बैठना और रात में सोना तक दुश्वार है। हर वक्त मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं।

See also  Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, 4 महीने में 8 की गई जान

शादीशुदा महिलाओं ने दिया ये अल्टीमेटम

जान लें कि पिछले कई दिनों से गांव के लोग धरने पर बैठे हैं। मक्खियों के कारण हालात इतने खराब हो चुके हैं कि यहां युवकों के रिश्ते आना बंद हो गए हैं। वहीं, कुछ शादीशुदा महिलाएं अपना ससुराल छोड़कर मायके चली गई हैं। उन्होंने अपने पतियों से कहा है कि गांव छोड़कर वो उनके साथ कहीं भी रहने के लिए तैयार हैं क्योंकि वहां मक्खियों की गंभीर समस्या है।

इस वजह से फैला मक्खियों का आतंक?

गांव वालों के मुताबिक, हरदोई में अहिरोरी ब्लॉक के कुइया गांव में साल 2014 में पोल्ट्री फार्म की स्थापना की गई थी। साल 2017 में यहां हर दिन करीब डेढ़ लाख मुर्गी के अंडों का प्रोडक्शन होने लगा, लेकिन इसी के साथ ही बढ़ती मक्खियों के कारण ग्रामीणों की समस्या बढ़ती चली गई। पोल्ट्री फार्म से करीब 300 मीटर दूर स्थित गांव बढ़ईनपुरवा में ग्रामीण मक्खियों से बुरी तरह से परेशान हैं।

See also  मनीष सिसोदिया को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना के बाद हो गया था डेंगू

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।