रोंगटे खड़े कर देगी ये खबरः डेढ़ साल से शव के साथ रह रहा था परिवार, पुलिस ने बरामद किया ममी बन चुका शव

टीआरपी डेस्क। कानपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार परिजन के शव डेढ़ साल तक जिंदा बताते हुए उसके साथ रह रहा था। इस बात की जानकारी तब हुई जब विभाग की शिकायत पर सीएमओ कानपुर की टीम घर पहुंची।

टीम को घर पर आयकर कर्मी का कंकाल बन चुका शव बरामद हुआ। परिवार वालों से जब उसके मृत होने की बात बताई गई तो परिजन लड़ने को तैयार हो गए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद समझाबुझा कर शव को हैलट लेकर आया गया।

कानपुर के रावतपुर थानाक्षेत्र में कृष्णपुरी निवासी 35 वर्षीय विमलेश गौतम आयकर विभाग में एओ के पद तैनात थे। विमलेश की पत्नी मिताली दीक्षित हैं, जो कि कोआपरेटिव बैंक में हैं। दोनों ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। एक पांच साल का बेटा व तीन साल की बेटी है।

See also  IND vs ENG 4th Test : मैच में इंग्लैंड ने बनाई मजबूत पकड़, बेन स्टोक्स ने गेंद से कमाल दिखाने के बाद बल्ले से ढाया कहर, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान…

विमलेश का परिवार पिता राम औतार गौतम, मां रामदुलारी के अलावा भाई सुनील गाैतम व दिनेश गौतम के परिवारों के साथ तीन मंजिला मकान में रहते हैं। विमलेश गौतम वर्ष 2019 में बीमारी के चलते विभाग से अवकाश लेकर घर आए थे, लेकिन अब तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे।

आयकर विभाग ने जांच का किया था आग्रह

विमलेश की पत्नी मीताली का एक पत्र पिछले दिनों आयकर विभाग को गया था। इस पत्र में पति की बीमारी का हवाला देकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा गया था। जिसे आधार बनाते हुए आयकर विभाग ने कानपुर सीएमओ से स्वास्थ्य परीक्षण का अनुरोध किया था। पत्र मिलने के बाद उन्होंने शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ ओपी गौतम के नेतृत्व में एक टीम विमलेश के घर भेजी थी।

इतने पुराने शव से क्यों नही आई बदबू

सीएमओ ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि मोहल्ले वालों की भी शव से बदबू नहीं आई, इसकी भी जांच हो रही है। प्रथम दृष्टया शव के ममी स्वरूप में जाने से बदबू न आने की संभावना है, लेकिन घरवालों ने ऐसा कैसे किया, इसकी भी जांच होगी।

See also  मोहाली ब्लास्ट के आरोपी गिरफ्तार, माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा-भगवंत मान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।