बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

फर्जी आधार से ट्रेन यात्रा करने वालों की अब खैर नहीं! mAadhaar App से TTE कर सकेंगे ऑन-द-स्पॉट वेरिफिकेशन

फर्जी आधार से ट्रेन यात्रा करने वालों की अब खैर नहीं! mAadhaar App से TTE कर सकेंगे ऑन-द-स्पॉट वेरिफिकेशन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन में यात्रा के दौरान फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब संभल जाइए! रेलवे ने टिकट सत्यापन की प्रक्रिया को और सख्त बना दिया है। अब यात्रा टिकट परीक्षक (TTE) सीधे mAadhaar App के ज़रिए आपके आधार कार्ड की ऑन-स्पॉट जांच कर सकेंगे।

कैसे काम करेगा नया सिस्टम?

रेलवे के अनुसार, अब TTE अपने मोबाइल में mAadhaar App डाउनलोड कर QR कोड स्कैन करके यात्री का आधार सत्यापन कर सकेंगे। स्कैन करते ही मोबाइल स्क्रीन पर यात्री का नाम, फोटो, आधार नंबर, जन्मतिथि, पता और लिंग जैसी सारी जानकारियां दिखाई देंगी। इससे फर्जी आधार का तुरंत खुलासा हो जाएगा।

सभी TTE को निर्देश

जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सभी यात्रा टिकट परीक्षक (TTE) को एम आधार एप (mAadhaar App) डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। TTE एम आधार एप (mAadhaar App) की सुविधा से ट्रेन में फर्जी आधार कार्ड से यात्रा करने वालों का सत्यापन कर सकेंगे।

ऑफलाइन भी करेगा काम

बताया जा रहा है कि एम आधार एप (mAadhaar App) ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी काम करेगा, जो इस एप को और भी खास बनाती है। दरअसल, ट्रेन में सफर के दौरान नेटवर्क की परेशानी होती रहती है इसी को ध्यान में रखते हुए इस एप को बनाया गया है। वहीं जो भी यात्री फर्जी आधार कार्ड पर यात्रा करते पकड़े जाएंगे, उन्हें तत्काल RPF, GRP या स्थानीय पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले करना होगा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन