बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

चक्रवाती तूफान का खतरा! इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, ठंड का प्रकोप बढ़ने के आसार, IMD ने की भविष्यवाणी

चक्रवाती तूफान का खतरा! इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, ठंड का प्रकोप बढ़ने के आसार, IMD ने की भविष्यवाणी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बाद उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय हो गया है। अंडमान सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से चक्रवाती तूफान का खतरा उत्पन्न हो गया है। इससे दक्षिण भारत के राज्यों जैसे केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, और कर्नाटक में अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं मुंबई और कोलकाता में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का असर बढ़ने लगा है।

IMD ने बंगाल की खाड़ी में अगले सप्ताह चक्रवाती तूफान के आने की भी भविष्यवाणी की है, जो 23 या 24 अक्टूबर को ओडिशा या पश्चिम बंगाल के तट से टकरा सकता है। इस तूफान के प्रभाव से मछली पकड़ने और समुद्री गतिविधियों पर रोक की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं, खासकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, और पंजाब में। 25 अक्टूबर के बाद दिल्ली में धुंध की स्थिति बन सकती है, जबकि पहाड़ी इलाकों में ठंड और तेज होने की संभावना है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन