टीआरपी डेस्क। केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है, जिसे मिलाकर देश में कुल तीन मामले हो चुके हैं। ताजा मामला एर्नाकुलम का है, जहां संक्रमित व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है।

इससे पहले, दुबई से केरल लौटे एक 38 वर्षीय व्यक्ति में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसका इलाज मलप्पुरम जिले में चल रहा है। देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला 9 सितंबर को सामने आया था, जब विदेश से लौटे एक व्यक्ति को मंकीपॉक्स के संदेह में आइसोलेशन में रखा गया था।

केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स के मामलों पर नियंत्रण के लिए सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में राज्यों से कहा गया है कि वे स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा करें और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हेल्थ एक्शन प्लान लागू करें।

WHO की चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 14 अगस्त को मंकीपॉक्स को एक ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। दो वर्षों में यह दूसरी बार है जब WHO ने मंकीपॉक्स के खतरे को लेकर हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है।

See also  बस्तर में मंकीपाॅक्स की दस्तक..? दो जवानों में मिले रोग के लक्षण

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।