बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Three Sarcasms On Rahul In Modi's 85-Minute Speech-अडानी पर रहे मौन, राहुल का तंज दोस्त को बचा रहे

Three Sarcasms On Rahul In Modi's 85-Minute Speech-अडानी पर रहे मौन, राहुल का तंज दोस्त को बचा रहे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में अपने 85 मिनट के भाषण में उन्होंने राहुल गांधी के अडाणी पर पूछे किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। मोदी की पूरी स्पीच में अडाणी का जिक्र तक नहीं था। PM विपक्ष की एकता से लेकर राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज जरूर कसते रहे।

बता दें की राहुल ने मंगलवार को करीब सात सवाल किये थे। लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 45 मिनट तक भाषण दिया था। उन्होंने अडाणी ग्रुप को लेकर कुछ दावे किए थे। इसके बाद अडाणी और प्रधानमंत्री मोदी के रिश्ते को लेकर सात सवाल किए थे। उन्होंने कहा मेरे सरल से सवालों का जवाब नहीं मिला। मैं संतुष्ट नहीं हूं, लेकिन इससे सच्चाई उजागर हो रही है। राहुल ने ट्वीट भी किया- न जांच कराएंगे, न जवाब देंगे – प्रधानमंत्री जी बस अपने ‘मित्र’ का साथ देंगे।

राहुल गांधी पर मोदी ने किया 3 कटाक्ष

0 कल कुछ लोगों के भाषण के बाद पूरा इको सिस्टम उछल रहा था। समर्थक खुश होकर कह रहे थे कि ये हुई ना बात। नींद भी अच्छी आई होगी, उठ भी नहीं पाए होंगे। ऐसे लोगों के लिए कहा गया है- ये कह-कहकर हम दिल को बहला रहे हैं, वो अब चल चुके हैं, वो अब आ रहे हैं।

0 राष्ट्रपति के भाषण से कुछ सदस्य कन्नी काट गए। एक बड़े नेता राष्ट्रपति जी का अपमान भी कर चुके हैं। जनजातीय समुदाय के प्रति नफरत भी दिखाई दी है। टीवी पर उनके बयानों से भीतर पड़ा हुआ नफरत का भाव बाहर आ गया। बाद में चिट्ठी लिखकर बचने की कोशिश की गई।

0 कई सदस्यों ने सदन में तर्क और आंकड़े दिए। अपनी रुचि, प्रवृत्ति और प्रकृति के अनुसार बातें रखीं। इससे उनकी क्षमता, योग्यता और समझ का पता लगता है। इससे पता चलता है कि किसका क्या इरादा है, देश भी इसका मूल्यांकन करता है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन