बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

नियंत्रण रेखा पर गहरी खाई में गिरने से तीन सैनिक शहीद

नियंत्रण रेखा पर गहरी खाई में गिरने से तीन सैनिक शहीद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

 श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गहरी खाई में गिर जाने से एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर सहित तीन सैनिक शहीद हो गए है। सेना के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना नियमित परिचालन कार्य के दौरान अग्रिम इलाके में हुई। अग्रिम इलाके में एक नियमित परिचालन के दौरान रास्ते पर बर्फ गिरी होने से एक जेसीओ और दो ओआर का एक दल गहरी खाई में गिर गया। तीनों के शव निकाल लिए गए हैं। माछिल सेक्टर में पिछले दो माह में यह दूसरी दुर्घटना है। पिछले साल नवंबर में माछिल में एक गश्ती दल पर भारी हिमस्खलन हुआ था, जिसमें सेना के तीन जवान हताहत हुए थे।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन