टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात को संबोधित किया। आज 105वे एपिसोड में पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और जी20 समिट की सफलता पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अफ्रीकन यूनियन को G20 ब्लॉक का पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। इस शिखर सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा भी आने वाले समय में वैश्विक व्यापार की आधारशिला बनने के लिए तैयार है।

पीएम ने आगे कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है-

जीनेषु करुणा चापि, मैत्री तेषु विधीयताम्।

अर्थात, जीवों पर करूणा कीजिए और उन्हें अपना मित्र बनाइए। हमारे तो ज्यादातर देवी-देवताओं की सवारी ही जीव-जन्तु हैं।

पीएम मोदी ने किया जर्मनी की कैसमी का जिक्र

पीएम मोदी ने आज 21 साल की कैसमी का जिक्र करते हुए कहा कि इन दिनों वे काफी पॉपुलर हैं। जर्मनी की निवासी, वह कभी भारत नहीं आई, लेकिन भारतीय संस्कृति और संगीत के प्रति उसका जुनून सराहनीय है।

See also  बंगाल में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार! छत्तीसगढ़ के दिग्गजों ने दी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि

पीएम ने कहा, मुझे हैदराबाद में Library से जुड़े एक ऐसे ही अनूठे प्रयास के बारे में पता चला है। यहां, सातवीं Class में पढ़ने वाली बिटिया ‘आकर्षणा सतीश’ ने तो कमाल कर दिया है। आपको यह जानकार आश्चर्य हो सकता है कि महज 11 साल की उम्र में ये बच्चों के लिए एक-दो नहीं, बल्कि, सात-सात Library चला रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।