बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

कल yoga day, सुबह 6.30 बजे 'योगा फॉर वेलनेस' विषय पर देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

कल yoga day, सुबह 6.30 बजे 'योगा फॉर वेलनेस' विषय पर देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह 6.30 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस बार योग दिवस का मुख्य विषयवस्तु तंदुरुस्ती के लिए योग है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कल 21 जून को हम सातवांयोग दिवस मनाएंगे। इस साल की मुख्य विषयवस्तु तंदुरुस्ती के लिए योग है, जो शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योगाभ्यास पर केंद्रित है।उन्होंने कहा, लगभग 6.30 बजे सुबह योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।

आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सभी दूरदर्शन चैनलों पर सुबह 6:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री किरन रिजिजू का संबोधन और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण भी शामिल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन