TRP डेस्क : बीकानेर से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के पास मैनगुड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। ट्रेन के चार से पांच डिब्बों के अधिक क्षतिग्रस्त होने की खबर आ रही है। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, रेलवे पुलिस प्रशासन समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि यह ट्रेन बीकानेर से गुवाहाटी जा रही थी तभी मैनागुड़ी पार करते समय यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना से प्रभावित लोगों को ट्रेन के डिब्बों से निकालने के बाद स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना गुरुवार शाम तकरीबन सवा 5 बजे की बताई जै रही है। ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और यात्रियों से भरे 4 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए हैं, एक डिब्बा पानी में भी उतर गया है वहीं एक डिब्बा बहुत अधिक क्षतिग्रस्त होते हुए दूसरे डिब्बे पर चढ़ गया है।

See also  14 अगस्त सिर्फ आजादी की पूर्व संध्या नहीं, विभाजन की पीड़ा की स्मृति भी है, जानिए पूरी कहानी
Guwahati-Bikaner Express Derailed: बंगाल में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस  ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, बचाव कार्य शुरू

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।