बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

दर्दनाक हादसा : इमारत में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में जल गए सात लोग, हुई मौत

दर्दनाक हादसा : इमारत में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में जल गए सात लोग, हुई मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां 8 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। वहीं आग की चपेट में आने से सात लोगों की जिंदा जलने से मौत होने की सूचना मिली है।

मृतकों में 6 पुरुष और एक महिला शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक उस वक्त सभी सोये हुए थे। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। नींद खुलते ही लोग कुछ समझ पाते इससे पहले कुछ लोग झुलस गए और कुछ का दम घुट गया।

सुचना मिलते ही दमकल विभाग समेत पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ-साथ विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शव एमवाय अस्पताल भेजे। आग के शिकार हुए लोगों में अधिकांश किराएदार बताए गए हैं।

हादसे के बारे में कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से पहले आग पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी और फिर धीरे धीरे पूरे घर में फैल गई। इसने इतनी तेजी से विकराल रूप ले लिया कि किसी को संभलने मौका ही नहीं मिला।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन