Travel Now Pay Later: रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा, पहले करें यात्रा फिर करें भुगतान

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने दिपावली के अवसर पर बड़ा तोहफा दिया है। भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने दिवाली और छठ पर अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए नई सुविधा की शुरूआत की गै। इस सर्विस के तहत यात्री अब ईएमआई (EMI) में टिकट बुक कर सकेंगे। यात्रियों को यह सुविधा प्रदान करने IRCTC ने फिनटेक CASHe के साथ साझेदारी भी की है।

CASHe के ट्रैवल नाउ पे लेटर (Travel Now Pay Later) सर्विस के तहत यात्री EMI का विकल्प चुनकर अपना ट्रेन टिकट बुक कर सकेत हैं। इस टिकट का भुगतान आप 3 से 6 महीने की किस्त में कर सकते हैं।

इन्हें मिलेगा फायदा

रिजर्व और तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए EMI पेमेंट विकल्प IRCTC ट्रैवल ऐप के चेकआउट पेज पर उपलब्ध होगा। CASHe का ट्रैवल नाउ पे लेटर ईएमआई पेमेंट विकल्प सभी यूजर्स को बिना किसी डॉक्यूमेंटेशन के मिलेगा। आपको बता दें कि IRCTC भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी कंपनी है जो कैटरिंग, टूरिज्म और ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा देती है। इस ऐप से 15 लाख से ज्यादा ट्रेन टिकट रोजाना बुक होते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।