बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

एक्शन मोड में योगी सरकार 2.0, दो लाख के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया

एक्शन मोड में योगी सरकार 2.0, दो लाख के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 बनते ही एक्शन बोर्ड में नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दो लाख के इनामी म आरोपी मनीष सिंह उर्फ सोनू को यूपी एसटीएफ ने लोहता इलाके में मुठभेड़ में ढेर किया। 5 अप्रैल 2021 को शूलटंकेश्वर के पास हुए एन डी तिवारी हत्याकांड में मुख्य शूटर सोनू तब से से फरार चल रहा था। बता दें यह यूपी में योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार बनने के बाद यह पहला बड़ा एनकाउंटर है। पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह के नाम से वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों में आतंक था। रोहनिया थाना क्षेत्र के आखरी निवासी एन डी तिवारी की 5 अप्रैल की रात शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर से दर्शन कर लौटते समय ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी मनीष मनीष सिंह था।

Encounter in Varanasi: यूपी STF ने कुख्यात बदमाश मनीष उर्फ सोनू को  दिनदहाड़े मुठभेड़ में किया ढ़ेर, पढ़िये मोनू की क्राइम कुंडली - डाइनामाइट  न्यूज़

प्रदेश में योगी सरकार के वापसी के साथ अपराधियों पर शिकंजा कसने की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में सोमवार को मनीष सिंह उर्फ मोनू को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। मनीष सिंह उर्फ मोनू वाराणसी के नरोत्तमपुर, लंका का मूल निवासी था और इन दिनों चोलापुर के सुलेमापुर में रहता था। मनीष सिंह पर वाराणसी के अलावा अन्य जिलों के थानों में भी केस दर्ज हैं। वाराणसी चौक, कैंट, कोतवाली, भेलूपुर, फूलपुर, सिगरा, रोहनिया इन सभी जिलों में उसके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले चल रहे थे पुलिस उसकी गंभीरता से तलाश कर रही थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन