रायपुर। डॉक्टरों को भगवान माना जाता है, और कोरोना काल में यह सिद्ध भी हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान राजधानी रायपुर में कोविड-19 टीकाकरण के अंतर्गत प्रदेश में सर्वाधिक टीके लगाने वाली दो महिला टीकाकरण कर्मियों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया है।

बता दें कोरोना काल में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाली महिलाओं का आज नई दिल्ली में सम्मान किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम की दो टीकाकरण कर्मी पिंकी खरे और रायगढ़ की प्रमिला देवांगन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

मिली जानकारी के अनुसार कबीरधाम जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी की टीकाकरण कर्मी पिंकी खरे ने कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान 425 सत्रों में अकेले 70 हजार 333 टीके लगाए हैं। वहीं रायगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरोड़ीमल नगर की प्रमिला देवांगन ने 402 सत्रों में अकेले 45 हजार 463 टीके लगाए हैं। बता दें इन दोनों महिला कर्मियों का चयन कोविन एप्लीकेशन में दर्ज टीकाकरण डॉटा के मूल्यांकन के आधार पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किया गया है।

See also  Operation Ganga : अगले 24 घंटों में होंगी 15 उड़ानें, हजारों भारतीय लौटेंगे स्वदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।