बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

UP Assembly Election 2022 : पूर्व प्रधाममंत्री के नाती सिद्धार्थ नाथ सिंह पर जानलेवा हमले की कोशिश

UP Assembly Election 2022 : पूर्व प्रधाममंत्री के नाती सिद्धार्थ नाथ सिंह पर जानलेवा हमले की कोशिश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बीच प्रयागराज में योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर हमले की कोशिश हुई है। नामांकन भरने जाते समय उन पर ब्लेड से हमले की कोशिश की गई।

आरोपी युवक को भीड़ और सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। युवक से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। ये मामला धूमनगंज इलाके का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार हमलावर के पास से जहर और ब्लेड बरामद हुआ है। बता दें कि योगी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा ने इलाहाबाद पश्चिम से उम्मीदवार बनाया है।

सिद्धार्थनाथ सिंह पूर्व प्रधाममंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती हैं। संगठन में एक कार्यकर्ता से लेकर उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया है।

बता दें, उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। यूपी में कुल 403 सीटें हैं। सात चरणों में पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को, दूसरे चरण की वोटिंग 14 फरवरी को, तीसरे चरण की वोटिंग 20 फरवरी को, चौथे चरण की वोटिंग 23 फरवरी को होगी।

वहीं पांचवें चरण की वोटिंग 27 फरवरी को, छठे चरण की वोटिंग 3 मार्च को और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च को बाकी राज्य (पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) के साथ आएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन