बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

UPSC CSE 2023 : सात साल की महेनत ने बनाया IAS, जानें कौन है आदित्य श्रीवास्तव, देखें वायरल Video

UPSC CSE 2023 : सात साल की महेनत ने बनाया IAS, जानें कौन है आदित्य श्रीवास्तव, देखें वायरल Video
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। कहते हैं मनुष्य की संकल्प शक्ति से बढ़कर कुछ भी नहीं है। अगर आपने एक बार कुछ करने के लिए ठान लिया और आप डटे रहे तो कुछ भी करना आपके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है। इसी कहावत को आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप करके सही साबित कर दिया है। बता दें संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज करीब 1 बजे सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2023 ) जारी कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक आदित्य ने लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक की पढ़ाई करने के बाद डेढ़ साल तक बेंगलुरु में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य भी किया है। डेढ़ साल नौकरी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर 2017 से सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। आदित्य श्रीवास्तव ने घर पर रहते हुए सेल्फ स्टडी करते हुए उन्होंने सफलता हासिल की है।

साल 2021 में आदित्य ने यूपीएससी में 485 रैंक हासिल की थी।आदित्य श्रीवास्तव अभी हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं, 2022 में उनका चयन आईपीएस में हुआ था। वह साढ़े पांच महीने की ट्रेनिंग कर चुके हैं। अब लगभग सात साल के बाद आदित्य की मेहनत रंग लाई और सिविल सेवा परीक्षा 2023 के रिजल्ट में इन्होंने टॉप किया।

सिविल सर्विस परीक्षा के नतीजे आने के बाद आदित्य और उनके साथी काफी खुश हैं। आदित्य और उनके साथीयों की ख़ुशी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में भी तेजी से वायरल हो रहै है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य के साथी कैसे उन्हें अपने कंधों पर उठाकर घूम रहे हैं और वह उनके इस प्रदर्शन से कितने खुश हैं।

https://twitter.com/AwanishSharan/status/1780172120653504642


Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन