Uttarakhand Election Result 2022 : अपनी ही सीट पर हारे पूर्व सीएम हरीश रावत

टीआरपी डेस्क। उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां की लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे पूर्व सीएम और पार्टी के दिग्गज नेता हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने हरीश रावत को लगभग 14000 वोटों से हरा दिया है।

प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत सातवें राउंड की मतगणना के दौरान करीब 11 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस दौरान हरीश रावत की ओर से मतगणना स्थल पर तैनात कांग्रेस पार्टी के एजेंट भी उम्मीद छोड़ते नजर आए। पार्टी के कई एजेंटों ने काउंटिंग स्‍थल छोड़ दिया है।

आपको बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सातवें राउंड की मतगणना के दौरान करीब 11 हजार वोटों से पीछे हो गए थे। पार्टी के कई एजेंटों ने काउंटिंग स्‍थल छोड़ दिया है। कुछ देर के बाद ही उनकी हार की खबर आई। उधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी खटीमा विधानसभा सीट से लगभग 4000 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।