बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

स्कूलों में हर रोज ‘वंदे मातरम’अनिवार्य, CM के निर्देश पर तत्काल लागू

स्कूलों में हर रोज ‘वंदे मातरम’अनिवार्य, CM  के निर्देश पर तत्काल लागू
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी शिक्षण संस्थानों में प्रतिदिन ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य करने की घोषणा की है। अब प्रदेश भर के स्कूलों में प्रत्येक कार्य दिवस की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ से होगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रभावना का प्रतीक है। उन्होंने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने और सभी विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता तथा देशप्रेम का वातावरण सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

सीएम योगी ने कहा, “हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान और गर्व की भावना जगाना है। ‘वंदे मातरम’ के गायन से बच्चों में राष्ट्रभक्ति का संस्कार विकसित होगा।”

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस संबंध में शीघ्र ही औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा। आदेश में स्पष्ट होगा कि ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन प्रतिदिन प्रार्थना सभा के दौरान किया जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन होता है।

इस पहल का शिक्षाविदों और अभिभावकों ने व्यापक स्वागत किया है। उनका मानना है कि यह कदम विद्यार्थियों में देश के प्रति समर्पण और गर्व की भावना को और सुदृढ़ करेगा।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन